सिक्योरिटी गार्ड तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार 16 से 18 अप्रैल तक
धर्मशाला, 13 अप्रैल – हिमखबर डेस्क
क्षेत्रीय रोजागार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर केवल पुरुष के कुल 120 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 17 हजार 500 से 23 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन एवं अन्य सुविधाएं नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।

अक्षय कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो लेकर निर्धारित तिथियों एवं स्थानों पर प्रातः 11 बजे उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
साक्षात्कार का आयोजन 16 अप्रैल 2026 को उप रोजगार कार्यालय देहरा, 17 अप्रैल 2026 को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर तथा 18 अप्रैल 2026 को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने हेतु किसी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा अन्य देय नहीं दिया जाएगा।

