रैडक्रॉस दिवस पर किया रक्तदान और मतदान का भी दिया संदेश

--Advertisement--

भोरंज और नादौन में कुल 78 यूनिट रक्त एकत्रित

हिमखबर डेस्क

विश्व रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने बुधवार को भोरंज और नादौन में स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय वालंटियर्स के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किए।

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों के दौरान कुल 78 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

भोरंज में एसडीएम संजय स्वरूप ने शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रक्तदान के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए भी प्रेरित किया गया। शिविर में लगभग 30 लोगों ने रक्तदान किया।

उधर, नादौन में भी एसडीएम अपराजिता चंदेल ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इंकलाब संस्था और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लगभग 48 लोगों ने रक्तदान किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...