
सुभाष चंदेल- बिलासपूर
रेलवे प्रोजेक्ट का सपना पूरा होने से पूर्व ही लोगों के गांव की बनी हुई सड़के दम तोड़ने लगी हैं।दरअसल रेलवे प्रोजेक्ट के निर्माण हेतु भारी भरकम मशीनरियों से लदे वाहनों के प्रतिदिन इन सड़कों पर गुजरने से यह सड़क अपना अस्तिव खोने लगी हैं।
इसी सिलसिले में टोबा से धरोट सड़क भी भारी मशीनरियों के दबाव के कारण खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे किसी भी समय हादसों को अंजाम दे सकते हैं।
इस सम्बन्ध में पी डब्ल्यू डी विभाग का कहना है कि जब सड़कों पर क्षमता से अधिक बड़े वाहन चलेंगे तो सड़क का टूटना लाजिमी है।विभाग का कहना है कि उनके द्वारा टाइम टाइम पर सड़कों पर पैचवर्क किया जाता है।मौसम खुलने के बाद सड़क पर कंकरीट बिछाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
