रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में भाग लेने गए व्यक्ति कि खेतों में पड़ी मिली लाश

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

गत दिवस रिश्तेदार की मौत पर अंतिम संस्कार में भाग लेने गए एक व्यक्ति की लाश पगीं गांव में खेतों में मिली है। मृतक की पहचान तरसेम लाल (40) निवासी विजयपुर के रूप में हुई है। पुलिस को दिए गए बयान में मृतक की पत्नी निशा शर्मा ने बताया कि उसका पति वैल्डिंग का काम करता था तथा गत दिवस रिश्तेदार की मौत पर घर से गया था जबकि वह कोविड वैक्सीनेशन का टीका लगवाने के लिए समोह गई थी।

महिला के मुताबिक दिन के समय उसकी पति के साथ कोई बात नहीं हुई लेकिन शाम के समय करीब 4 बजे जब वह खेतों की तरफ गई तो उसके घर को आने वाले शाॅर्टकट रास्ते में उसने अपने पति का पैर एक टहनी में पड़ा हुआ देखा तथा उसका पति औंधे मुंह पड़ा हुआ था। यह देखकर उसने शारे मचाया, जिस पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए। इसके बाद उसने अपने पति को पीठ के बल लिटा दिया। उस समय उसके पति के माथे के बीच से खून बह रहा था।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब व्यक्ति की जांच की तो उसे मृत पाया, जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने बताया कि व्यक्ति के शरीर पर चोट का कोई अन्य निशान नहीं पाया गया है। मृतक की पत्नी ने किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...