रिवालसर झील के सौन्दर्यकरण को लेकर मास्टर प्लान किया जायेगा तैयार

--Advertisement--

रिवालसर/मंडी – अजय सूर्या

नगर पंचायत में नव मनोनीत पार्षद लक्ष्मी दत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने जो भरोसा उनपर जताया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे ।रिवालसर नगर पंचायत के पार्षदो का सहयोग लेकर रिवालसर झील में बढ़ रही गाद को लेकर विशेषज्ञों की रायलेकर कोई स्थाई प्लान बनाकर स्वीकृति केलिये प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।

रिवालसर में पर्यटन की अपार सम्भावनाये होने के कारण रिवालसर में आने वाले पर्यटकों को मूल भूतसुविधाएं जुटाने के लिए प्रयाश किया जाएगा। प्रदेश सरकार की नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए सभी लोगो का सहयोग लेकर आगे की योजना तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु व पर्यटन विकास निगम के चेयर मैन आर एस वाली से रिवालसर नगर की समस्याओं को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ए पी एम सी अध्यक्ष मंडी संजीव गुलेरिया द्वारा रिवालसर नगर के विकास को लेकर जो प्रयाश किये जा रहे है उसकी सराहना की।

बल्ह क्षेत्र के ऊपरी बल्ह से पहली बार संजीव गुलेरिया को चेयरमैन बना कर सुखविंदर सरकार ने ऊपरी बल्ह से रानीतिक न्याय किया। ऊपरी बल्ह में विकास करवाने व ऊपरी बल्ह की समस्याओं को संजीव गुलेरिया ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के समक्ष उठाकर विकास को गति प्रदान की है।

रिवालसर बस स्टैंड पर पूर्वभाजपा सरकार झूठी राजनीति करके लोगो को ठगा है। रिवालसर आई टी आई कीझूठी घोषणा पूर्व सरकार द्वारा की गई थी। लक्ष्मी दत्त ने इस ताजपोशी के लिए सुखविंदर सिंह सुखु व संजीव गुलेरिया का आभार व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...