रिड़कमार कॉलेज की दो छात्राओं ने एचपीयू मेरिट लिस्ट में कॉलेज का लहराया परचम

--Advertisement--

बीए प्रथम वर्ष के परिणाम में रिड़कमार कॉलेज की दो छात्राओं ने पाया टॉप-50 में स्थान।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार की छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला द्वारा घोषित बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है।

छात्रा कल्पना ने 34वां स्थान तथा रेखा ने 39वां स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय की टॉप-50 मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है।

इसके अतिरिक्त टॉप-100 में कोमल शर्मा, ईशा शर्मा, अवंतिका, अंजली देवी, अविनाश और प्रीति ने भी स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी महाविद्यालय के विद्यार्थी इसी प्रकार श्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहेंगे।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. हाकम चंद, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. भूपिंदर सिंह, प्रो. आशा मिश्रा तथा गैर-शिक्षक कर्मचारी नरेश कुमार और वेद राम भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...