कोटला – स्वयम
उप तहसील कोटला में कार्यरत नायब तहसीलदार कर्म चंद शनिवार को अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गए। जब वह परिवार संग विदाई कार्यक्रम में भाग लेने अपने कार्यालय में आये तो वहां असंख्य लोग अपने काम के लिए उप तहसील कार्यलय में आये थे। नायब तहसीलदार कर्म चंद ने सबसे पहले स्थानीय जनता के कार्यों को निपटाया।
उनके ऐसा करने से लोगों के दिलों में ओर जगह अपने लिए बना ली और लोग उनकी तारीफ करते नजर आए। शनिवार को उनकी विदाई कार्यक्रम में नायब तहसीलदार की माता भी आई थी और उनकी आंखों में खुशी के आँसू थे।
कोटला के पूर्व प्रधान योगराज मेहरा ने बताया कि कर्म चंद बहुत ही हँसमुख, मिलनसार व ग़रीबों की सहायता करने वाले अफसर थे। उन्होंने कहा कि ऐसे अफसर आम जनता को बहुत ही कम मिलते है। बतौर नायब तहसीलदार इन्होंने कोटला में बहुत से लोगो से प्यार कमाया है।
योगराज मेहरा ने 38 साल से अधिक सफल कार्यकाल के लिए कर्म चंद को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर नायब तहसीलदार ज्वाली तारा चंद, कानूनगो दिनेश कुमार, कानूनगो कोटला सोहन सिंह, पटवारी, दिवेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, विनय लव धीमान, अनिता कुमारी, आशा देवी व स्टाफ के सदस्य एवं परिवार के सदस्य मजूद रहे।

