रिकवरी वैन में कर रहे थे चरस की तस्‍करी, पुलिस ने साढ़े छह किलोग्राम खेप समेत किए गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू-आदित्य

जिला कुल्लू की एसआइयू टीम ने लारजी में नाकाबंदी के दौरान दो चरस तस्करों से 6.48 किलोग्राम चरस बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान 32 वर्षीय कपूर चंद गांव भूलंग डाकघर सुधार तहसील सदर जिला मंडी, 34 वर्षीय सूरजमणि निवासी गांव ग्रामन डाकघर सुदरानी तहसील पद्धर जिला मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंजार से बड़े पैमाने पर चरस तस्करी हो रही है। इसी आधार पर एसआईयू कुल्लू थाने की टीम के साथ लारजी डैम साइड पर नाकाबंदी पर थी। उसी समय एक गाड़ी नंबर एचपी 01एम 2710 फोर्स ट्रैक्स रिकवरी वैन बंजार की तरफ से आई।

शक के आधार पर रोक कर वाहन की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर छुपा कर रखे पिट्ठू बैग से 6. 48 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि यह चरस कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। दोनों आरोपितों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। इस दौरान दोनों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में चरस की खेप को कहां ले जा रहे थे। इस मामले में और कौन संलिप्त है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...