राहत : आउटसोर्स पर भर्ती 1,844 कर्मचारियों की 30 सितंबर तक बढ़ाई सेवाएं

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

कोविड काल के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर भर्ती किए गए 1,844 कर्मचारियों की सेवाएं 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई हैं।

कोविड-19 महामारी के समय विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित अन्य श्रेणियों के 1,844 कर्मचारी भर्ती किए गए थे, जिनकी सेवा अवधि 30 जून को समाप्त हो गई है।

सरकार ने इस अवधि को 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश सरकार को लगभग 15 करोड़ रुपये अतिरिक्त वहन करने होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के दौरान इन कर्मचारियों की तैनाती की गई।

प्रदेशभर के अस्पतालों और फील्ड में इनकी तैनाती की गई। इनमें स्टाफ नर्स, डाटा एंटी ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अलावा अन्य श्रेणी के कर्मी शामिल हैं। नौकरी जाने के बाद इन कर्मचारियों ने जगह जगह प्रदर्शन किए।

सचिवालय के बाहर भी धरना प्रदर्शन कर नौकरी बहाल करने की मांग की गई। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से इन्हें पहले ही आश्वासन दिया गया।

अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इनकी सेवाएं अवधि बढ़ाने का एलान किया है। अब ये पहले की तरह अस्पतालों और फील्ड में सेवाएं देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...