राष्ट्र की एकता के लिए रहें समर्पित – डॉ. निपुण जिंदल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 31 अक्तूबर – राजीव जसवाल

भारत के पहले गृह मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को कांगड़ा जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस कड़ी में जिला मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सत्यनिष्ठा से समर्पित रहने का आह्वान किया।

उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...