
राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी ने नाबालिगा के मामले में दिया एसडीएम को ज्ञापन, सहारनपुर व नालागढ़ दोनो जगह कैसे करते हैं वोट का प्रयोग, बोले-कुछ लोग धर्म को आधार बनाकर कर रहे माहौल खराब
नालागढ़, 14 सितंबर- सुभाष चंदेल
नालागढ़ के एक मुस्लिम टेलर द्वारा नाबालिग युवती का धोखे से विडीयो बनाकर वायरल करने के मामले में बीबीएन के हिंदू संगठनों ने आज एसडीएम नालागढ़ को ज्ञापन सौंपा और इस मामले में कडी कार्यवाही करने की मांग दोहराई।
हालांकि पुलिस ने आरोपी को पहले ही ही गिरफतार लिया है लेकिन उसके बाद इस मुददे को सांप्रदायिक रंग देने पर हिंदू संगठनों ने कडा एतराज जताया है। आज राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल सहित कई हिंदू कार्यकर्ता नालागढ़ में एकत्रित हुए और उन्होने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष नरवीर सिंह जस्सा, उपाध्यक्ष यशपाल शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान बलराज सिंह, बजरंग दल के जिला प्रधान राजेश शर्मा व बददी विहिप मंडल के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पहले नालागढ़ में एक17 साल की नाबालिक हिंदू लडक़ी के साथ शहर के ही एक नामी मुस्लिम टेलर द्वारा दुराचार हुआ है उसी का विरोध प्रदर्शन करते हुए हमने एसडीएम से मिले हैं।
हिंदू संगठनों ने कहा कि जितने भी बाहरी राज्य से आए मुस्लिम यहां पर दुकान में कर रहे हैं और किराए पर रह रहे हैं उन सबकी जांच की जानी जरुरी है कि कैसे उन्होंने यहां पर राशन कार्ड बनाए हैं कैसे जमीन ले रखी है। गुरदयाल सिंह ठाकुर ने कहा कि यह लोग वोट वह यहां भी डालते हैं और यूपी सहारनपुर में भी डालते हैं।
उन्होने कहा कि बीबीएन में लव जिहाद का मामला हो या कि टेलर मामले में यही सामने आया है कि यह लोग यहां पर व्यापार करने के बहाने समाज को दुषित करने के इरादे से पैर पसार रहे हैं। जिला प्रशासन आज तक इनका सत्यापन क्यों नहीं कर सकता जबकि नियमों के मुताबिक हर किराएदार का रिकार्ड पुलिस में जरुर होना चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष नरवीर सिंह जस्सा ,यशपाल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, सूरज बिष्ट जिला अध्यक्ष, नीरज , सतबीर कुमार ,आयुष बिष्ट, नीरज राणा , तुषार, पिंकु , जिशु, उदय , चंदन , ईशु , हितेश शर्मा , ओम राय ,सचिन , कृष्ना,यशवीर सिंह, विश्व हिंदू परिषद प्रिंस कंवर, राजेश शर्मा , पूजा शर्मा , गुरदयाल ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, जितेंद्र जिन्दू , रंजीत सिंह , परवीन कौशिक व हिन्दू जागरण मंच के संजीव ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
