राष्ट्रीय सेवा योजना की हिमाचल प्रदेश में गतिविधियों व अन्य कार्यक्रमों को लेकर बैठक 

--Advertisement--

राष्ट्रीय सेवा योजना की हिमाचल प्रदेश में गतिविधियों व अन्य कार्यक्रमों को लेकर बैठक 

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट 

राष्ट्रीय सेवा योजना की हिमाचल प्रदेश में गतिविधियों व अन्य कार्यक्रमों को लेकर जिला कांगड़ा तथा मंडी के 176 स्कूलों के प्रधानाचार्य जिनमें 157 कांगड़ा तथा 19 मंडी जिला के वार्षिक बैठक में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांगड़ा उच्च शिक्षा की डिप्टी डायरेक्टर कंचन ज्योति ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम से जुड़े गतिविधियों को संबोधित करते हुए शिक्षा उपनिदेशक जिला कांगड़ा कंचन ज्योति ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना आजादी से लेकर आज तक राष्ट्र की सेवा में समर्पित है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 100 वें जन्मदिन 2 अक्टूबर 1969 को विधिवत रूप से देश के राष्ट्रपति डॉ वी. वी. गिरी ने शुरू किया था। इस कार्यक्रम में आज देश समाज तथा ग्रामीण प्रवेश को समर्पित इस कार्यक्रम में देश के स्कूलों , कॉलेजों तथा यूनिवर्सिटियों के करोड़ों युवा अपनी निस्वार्थ सेवाएं दे रहे हैं।

राज्य सेवा योजना के अंतर्गत स्कूल ,कॉलेज, केंद्रीय संस्थान तथा नजदीक गांव के रास्ते , पीने के पानी की बावड़ियां तथा अन्य समाज हित के कार्य पर्यावरण संरक्षण से लेकर स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को जीवंत करने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं तथा कार्यक्रम युवा तथा युवतियों के माध्यम से किए जाते हैं।

आज हिमाचल प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक (वंलिंटियर) सप्ताह भर का कैंप लगाकर देश को पर्यावरण सुरक्षा से लेकर स्वच्छ भारत का बीड़ा उठाए हुए हैं।

उपनिदेशक ने कहा कि योजना से जुड़े सभी प्रधानाचार्य तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों से आहवान किया कि राज्य सेवा योजना द्वारा संचालित गतिविधियों की सभी पाठशालाएं सुचारू और नियंत्रण तौर पर स्वयंसेवियों का विशेष ध्यान रखकर सुचारू रूप से चलाएं।

उन्होंने स्कूल प्रधानाचार्य तथा कार्यक्रम अधिकारियों से मिलजुल कर कार्य करने की अपील की। इस मौके पर स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य बबीता सहोत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों को प्रेरित करती हैं।

इसके माध्यम से बच्चे सरकार तथा समाज में सेतु की भूमिका निभाते हुए स्वच्छता अभियान से लेकर पर्यावरण के लिए पौधारोपण, रक्तदान शिविर तथा योगा जैसी अनेक गतिविधियां चलते हैं। जिससे बच्चों का मानसिक व शारीरिक सर्वांगीण विकास होता है।

इस बैठक में कांगड़ा , मंडी जिलों से प्रधानाचार्य के अलावा कार्यक्रम अधिकारियों को मिलाकर लगभग 400 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर निदेशक शिक्षा हिमाचल प्रदेश की प्रतिनिधि राकेश कुमारी, कार्यक्रम पर्यवेक्षक मनोज कुमार, जिला समन्वयक रजनीश कुमार, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला की कार्यक्रम अधिकारी रजनीश कुमारी, उप प्रधानाचार्य वंदना मन्हास, कुलजीत पठानिया, जिला उप समन्वयक नरेन्द्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...