“राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन” कुछ और नहीं बल्कि एक देश बेचो योजना,युवा कांग्रेस ने चम्बा में जताया विरोध

--Advertisement--

Image

सिहुन्ता- अनिल संबियाल

मोदी सरकार ने आधिकारिक तौर पर भारत की बिक्री की घोषणा कर दी है। “राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन” कुछ और नहीं बल्कि एक देश बेचो योजना है। जनता के खून पसीने की कमाई से बनी सरकारी संपत्तियों को मोदी सरकार अपने चार पांच पूंजीपति मित्रों को सौंपना चाहती है।

सरकार का यह कदम सबसे ज्यादा युवाओं के लिए घातक है। जैसा कि राहुल जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया जैसे-जैसे सरकार निजी हाथों में सरकारी संपत्तियों को बेचेगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खत्म होते चले जाएंगे।

अभी तक सार्वजनिक क्षेत्र निष्पक्ष था। इसमें किसी का एकाधिकार नहीं था। युवाओं को संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप रोजगार के अवसर मिलते थे। सरकार के द्वारा जो ये तुगलकी फरमान आया है इसका हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है और आपके माध्यम से सरकार को आगाह करना चाहती कि अगर सरकार ने अपना नेशनल मॉनीटाइज़ेशन पाइपलाइन के रूप में जो देश बेचने का फैसला लिया है उसको वापिस नही लिया तो हिमाचल युवा कांग्रेस पूरे हिमाचल प्रदेश में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करेगी |

यह जानकारी अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस चम्बा हिमाचल प्रदेश सुननाभ सिंह पठानियां ने जानकारी दी | उन्होंने कहा राज्यपाल महोदय हिमाचल प्रदेश को उपायुक्त महोदय चम्बा के माध्यम से ज्ञापन दिया|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...