राष्ट्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को मिलेगा हवाई किराया व 500 रुपए प्रतिदिन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

राष्ट्रीय अंडर-15 जूनियर ब्वायज व गर्ल्ज बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए वीरवार को हिमाचल प्रदेश की बॉक्सिंग टीम के चयन के लिए ट्रायल लिए गए। ट्रायल में प्रदेश भर से बॉक्सर्स शामिल हुए।

राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आगामी 4 से 11 अप्रैल तक नागपुर में आयोजित होगी। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में आयोजित ट्रायल प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित सांसद अनुराग शर्मा, विधायक हरीश जनारथा भी पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हवाई टिकट का किराया और 500 प्रति दिन दिया जाएगा।

इस दौरान प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी व महासचिव सुरेंद्र शांडिल ने इस घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हवाई किराया मिलने से काफी सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान खेल परिसर के बॉक्सिंग रिंग को अपग्रेड करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह रिंग पुराना हो गया है, ऐसे में इसे अपग्रेड किया जाए। इसके अलावा बॉक्सिंग हाल की मुरम्मत करने के भी निर्देश दिए।

इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परिसर के भीतर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि यहां पर राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश के ब्वायज व गर्ल्ज की टीमों के चयन के लिए ट्रायल हो रहे हैं।

ऐसे में वह बॉक्सिंग रिंग में पहुंचे और ट्रायल में शामिल होने आए खिलाड़ियाें से बात भी की। इसके पश्चात ट्रायल का दौर जारी रहा और देर शाम तक जारी रहा और राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया।

इंदिरा गांधी खेल परिसर के विस्तार के लिए मांगी खाली पड़ी 10 बीघा भूमि

युवा कांग्रेस अध्यक्ष व स्टेट यूथ बोर्ड के वाइस चेयरमैन छत्तर सिंह ठाकुर ने राज्य में खेल बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री से मांग की।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इंदिरा गांधी खेल परिसर के साथ लगती लगभग 10 बीघा खाली भूमि को खेल विभाग को हस्तांतरित कर परिसर के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने की मांग सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा।

युवा कांग्रेस के राज्य सचिव तुषार स्तान व शिमला जिलाध्यक्ष योगेश ठाकुर योगी ने कहा कि राज्यस्तरीय खेल परिसर के इस विस्तार से प्रदेशभर के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने भी इस मांग पर सकारात्मकता से विचार करने का आश्वासन दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...