राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में तिलक ठाकुर बने जम्मू कश्मीर के प्रांत संगठन मंत्री और आशीष शर्मा बने राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

1 अगस्त को मध्यप्रदेश के भोपाल में संपन्न हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में विद्यार्थी परिषद के सोलन विभाग संगठन मंत्री श्री तिलक ठाकुर को जम्मू कश्मीर के प्रांत संगठन मंत्री और आशीष शर्मा जी को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक भोपाल में संपन्न हुई जहां अखिल भारतीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व सौंपे गए और आगामी राष्ट्रीय स्तरीय गतिविधियों और योजनाओं के बारे में चर्चा हुई।

विशाल ने कहा कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेवारी संगठन ने दी है जिसमे करसोग से संबंध रखने वाले और पूर्व में सोलन विभाग संगठन मंत्री रहे श्री तिलक ठाकुर को जम्मू कश्मीर प्रदेश के प्रांत संगठन मंत्री की जिम्मेवारी दी गई अब तिलक ठाकुर जम्मू कश्मीर में संगठन कार्य करेंगे उनका केंद्र जम्मू में संगठन द्वारा तय किया गया है।

 

सरकाघाट के रहने वाले श्री आशीष शर्मा राष्ट्रीय सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किए गए है इस से पूर्व में वे हिमाचल प्रदेश के प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख और प्रांत जन संपर्क प्रमुख और राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक जैसे अहम दायित्वों का निर्वहन कर चुके है अब वे विद्यार्थी परिषद के सोशल मीडिया का अखिल भारतीय स्तर पर कार्य करेंगे और उनका केंद्र मुंबई में रहेगा आशीष शर्मा की पढ़ाई विधि में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पूर्ण हुई है अब वे पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में संगठन में कार्य कर रहे है।

हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को दो बड़ी जिम्मेवारी संगठन द्वारा दी गई है प्रदेश के सभी कार्यकर्ता श्री तिलक ठाकुर और श्री आशीष शर्मा को आगामी संगठन कार्य और नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करती है।

 

जारीकर्ता
विशाल वर्मा
प्रांत मंत्री
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
हिमाचल प्रदेश
8219801488

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...