राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा सुदेश साहोंतरा ने सरकार और प्रशासन को दी चेतावनी

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल

गत सोमवार को जयसिंहपुर तहसील के अंतर्गत लोअर लंबा गांव में एसडीम वह तहसीलदार ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में बाल्मीकि समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए मंदिर में ताला जड़वा दिया।

इस बारे में जिला वाल्मीकि सभा पंजीकृत के उपाध्यक्ष दीपक मल्होत्रा से और लंबा गांव में बातचीत की तो पता चला कि किसी एक व्यक्ति के दवाब ओर उसकी शिकायत पर कि मंदिर शामलात भूमि पर अवैध रूप से बना है एकदम से प्रशासन हरकत में आया, पहले तो आनन-फानन में छः दिन पहले नोटिस मंदिर में चिपका दिया और गत सोमवार को मंदिर में ताला जड़कर वाल्मीकि समाज की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है।

प्रशासन को लगता था यह अवैध रूप से निर्माण हुआ हैं लेकिन निर्माण तो दिन के उजाले में हुआ था ना की रात के अंधेरे में तब प्रशासन क्यों हरकत में नहीं आया,अब जबकि मंदिर बन चुका है समाज के लोग हर वर्ष वहां पर बाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाते हैं जहां समाज के अन्य लोग भी आते हैं उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है।

ऐसे में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा ने सरकार और प्रशासन के विरुद्ध कड़ा संज्ञान लेते हुए सीएम हिमाचल प्रदेश को एसडीम कांगड़ा के माध्यम से ज्ञापन दिया है कि अगर शीघ्र ही मंदिर के ताले को नहीं खुलवाया तो इसकी चिंगारी हिमाचल के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी सुलग सकती है।

एक तरफ देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र है लेकिन दूसरी तरफ भगवान वाल्मीकि मंदिर को ताला जड़कर प्रदेश सरकार और प्रशासन ने सिद्ध कर दिया हमारी करनी और कथनी में बहुत अंतर है अगर प्रशासन को लगता था कि यह अवैध रूप से बना है तो बेहतर होता इस जमीन को जो खाली शामलात पड़ी है भगवान वाल्मीकि मंदिर के नाम पर इंतकाल करके और बेहतर बनाने की कोशिश करते ना कि नोटिस चिपका कर 30 दिन के अंदर कब्जा हटाने की धमकी देते।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रिशु शर्मा ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है और आश्वासन दिया है कि बजरंग दल आपके साथ हैं अगर प्रशासन समय रहते ताला नहीं खोलता है तो भारी जनसंख्या में संगठनों के लोग लोअर लंबा गांव में जाकर भगवान वाल्मीकि मंदिर पर लगे ताले को तोड़ देंगे।

सुदेश सहोंतरा ने साथ ही सरकार को चेताया है कि चुनाव सर पर हैं अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बाल्मीकि समाज इसका जवाब चुनावों में देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...