
बिलासपुर, 17 अक्तूबर – सुभाष चंदेल
सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद पूर्व विधायक बंबर ठाकुर सीधे श्री नैना देवी के दरबार में पहुंच कर माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आधे अधूरे एम्स हॉस्पिटल के उद्घाटन, बेरोजगारी की बढ़ रही समस्या, चरम सीमा पर पहुंची महंगाई, भ्रष्टाचार व भाजपा नेताओं के झूठे वादे इन मुद्दों को लेकर वह इस बार चुनाव में उतरेंगे।
लेकिन प्रदेश की क्षेत्र की जनता यह सब जानती है, जिसका जवाब वह आने वाले चुनावों में देगी। इस मौके पर उनके साथ टैक्सी ऑपरेटर, यूनियन ड्राइवर, यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राम रतन शर्मा और युवा कांग्रेसी नेता पूर्व प्रदेश सलाहकार युवा कांग्रेस आदित्य गौतम, सुरेश कुमार, भूपेंद्र बिलासपुरिया भी मौजूद थे।
