राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित

--Advertisement--

Image

नूरपुर 30 जनवरी- देवांश राजपूत

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि तथा देश की स्वतन्त्रता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों की याद और उनके सम्मान में आज रविवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा।

इस अवसर पर एसडीएम अनिल भारद्वाज तथा अन्य लोगों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। बापू की पुण्यतिथि को हर साल शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि गांधी जी द्वारा दिये गए सत्य, अहिंसा और त्याग के विचार सम्पूर्ण मानवजाति के लिये प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके विचारों का अनुसरण कर अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

उन्होंने देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए कहा कि देश को आजाद करने के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान व बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...