राष्ट्रपति को गद्दी-गद्दण चित्र वाला चंबा थाल भेंट करेगा सीयू प्रशासन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय छठे दीक्षांत समारोह में हिमाचल की संस्कृति को प्रमोट करने का विशेष प्रयास रहेगा। समारोह में सीयू प्रशासन कई काम केवल हिमाचली संस्कृति से जोड़कर करेगा। 10 जून को दीक्षांत समारोह के मुख्यातिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विशेष रूप से तैयार चंबा थाल भेंट किया जाएगा।

इसमें विशेष रूप से गद्दी-गद्दण का चित्र बनाया जा रहा है। थाल में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय भी अंकित किया जाएगा। इस चंबा थाल को सीयू प्रशासन अलग तरीके से तैयार करवा रहा है। इसके अलावा सीयू के फाइन आर्ट के विद्यार्थियों की ओर से वॉटर कलर से राष्ट्रपति का पोर्ट्रेट भी तैयार किया जा रहा है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने कहा कि दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति को चंबा थाल भेंट किया जाएगा। इसमें गद्दी-गद्दण का चित्र उकेरा जा रहा है। केंद्रीय विवि के फाइन आर्ट विभाग के विद्यार्थी राष्ट्रपति को भेंट करने के लिए पोर्ट्रेट तैयार कर रहे हैं।

यह है चंबा थाल की विशेषता

हाथों से पीतल पर कलाकृतियां उकेरकर तैयार किया जाने वाला चंबा थाल अपने आप में खास है। पहले चंबा थाल पर केवल हिंदू देवी-देवताओं की कलाकृतियां उकेरी जाती थीं। अब इसमें देवी-देवताओं के अलावा गद्दी समुदाय सहित हिमाचली संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियां भी उकेरी जाने लगीं है।

यह तीन आकार और वजन में उपलब्ध है। सबसे छोटा आकार 11 इंच और वजन चार सौ ग्राम तक होता है। मध्यम थाल 15 इंच तथा करीब आठ सौ ग्राम का होता है। सबसे बड़ा थाल 23 इंच का होता और इसका वजन पौने दो किलो तक होता है। इन थालों की कीमत दो हजार से 20 हजार रुपये तक होती है।

पीएम मोदी को सीएम भेंट कर चुके हैं चंबा थाल

दिसंबर 2021 में मंडी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा थाल भेंट किया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और कांस्य पद विजेता पीवी संधू को भी चंबा थाल भेंट किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...