रामसुभग का इस्तीफा; अचानक स्टेप डाउन कर सबको चौंकाया, आरडी धीमान नए मुख्य सचिव

--Advertisement--

Image

कैबिनेट की बैठक के बाद अचानक स्टेप डाउन कर रामसुभग सिंह ने सबको चौंकाया

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल सरकार में ब्यूरोक्रेसी के मुखिया रामसुभग सिंह ने गुरुवार को चीफ सेक्रेटरी का पद छोड़ दिया है। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक करवाने के बाद रामसुभग सिंह ने इस पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य सरकार के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में पद छोड़ने का मैसेज डाल कर रामसुभग सिंह ग्रुप भी छोड़ गए।

1988 बैच के आईएएस अधिकारी आरडी धीमान प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। साथ ही वरिष्ठ आईएएस अफसर निशा सिंह और संजय गुप्ता भी अब एडवाइजर की भूमिका में होंगे।

1987 बैच के आईएएस अधिकारी रामसुभग सिंह पांच अगस्त, 2021 को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त हुए थे। तब अनिल खाची को मुख्य सचिव पद से हटाकर राज्य चुनाव आयोग भेजा गया था।

रामसुभग सिंह का सेवाकाल अभी जुलाई 2023 तक है और उन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए भी आवेदन कर रखा है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के चार महीने शेष होने के बावजूद उन्हें पद छोड़ना पड़ा है। इसके कारणों का अभी विस्तृत खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सरकार में चर्चा थी कि दिल्ली से इस कदम को लेकर बहुत दबाव था।

गुरुवार को भी कैबिनेट के बाद मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की थी। हालांकि इस दौरान क्या बात हुई, यह बाहर नहीं आया है।

राज्य के नए मुख्य सचिव अब 1988 बैच के रामदास धीमान होंगे। आरडी धीमान वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग और ऊर्जा हैं। वह हिमाचल के ऊना जिला के रहने वाले हैं।

आरडी धीमान को चीफ सेक्रेटरी बनाने पर तीन आईएएस अधिकारियों को सुपरसीड करना पड़ा है। इनमें 1987 बैच की निशा सिंह और 1988 बैच के अली रजा रिजवी और संजय गुप्ता शामिल हैं।

यह बात अलग है कि अली रजा रिजवी वर्तमान में भारत सरकार में सचिव के पद पर नियुक्त हैं। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार को चलाने की जिम्मेदारी अब आईडी धीमान पर है, इसलिए इनके सामने चुनौतियां भी बहुत हैं।

हालांकि आईडी धीमान के मुख्य सचिव नियुक्त होने के बाद अब उन्हें प्रशासनिक तबादले करने और टीम को नए सिरे से बनाने का मौका मिलेगा। आने वाले दिनों में सचिव स्तर पर फेरबदल तय है।

सुपरसीड हुए अफसर लगाने पड़े एडवाइजर

आरडी धीमान को मुख्य सचिव नियुक्त करने के साथ ही राज्य सरकार को तीन सीनियर आईएएस अधिकारियों को विभागों से हटाकर एडवाइजर लगाना पड़ा है। पूर्व मुख्य सचिव रामसुभग सिंह अब प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रिंसिपल एडवाइजर होंगे।

निशा सिंह अब ट्रेनिंग और फौरन असाइनमेंट में प्रिंसिपल एडवाइजर नियुक्ति की गई हैं। संजय गुप्ता को प्रिंसिपल एडवाइजर जन शिकायत निवारण लगाया गया है। पोस्टिंग का इंतजार कर रही भारत सरकार से लौटी महिला आईएएस अधिकारी मीरा मोहंती को दिल्ली में ही रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...