रात को हुआ हादसा, सुबह मिली जानकारी, मामा की मौत, घायल भांजे ने दिखाई हिम्मत, फिर मिली मदद

--Advertisement--

रात को हुआ हादसा, सुबह मिली जानकारी, मामा की मौत, घायल भांजे ने दिखाई हिम्मत, फिर मिली मदद

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां पर लगातार लोगों की जान जा रही है। ताजा हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हुआ है। रात को हुए इस हादसे के बारे में सुबह जानकारी मिली। सोलन पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, सोलन जिले के सुबाथु बरोटीवाला रोड पर कुठाड़ के पास यह घटना पेश आई। यहां पर आधी रात को एक कार अनियंत्रित होकर 250 फीट खाई में गिर गई हालांकि रात को हादसे के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।क्योंकि जहां से गाड़ी गिरी, वह इलाका सुनसान है।

हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक सारी रात वहीं पड़ा रहा और फिर किसी तरह सड़क तक पहुंचा। यहां पर बाद में उसने स्थानीय लोगों को अपनी आपबीती सुनाई और फिर क्षेत्र वासियों ने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचित किया।

कार हादसे में मारे गए शख्स पहचान रजत के रूप में हुई है। रजत सोलन के ममलीग का रहने वाला था। वहीं, घटना में  घायल वैभव बागी-पीपलू घाट का निवासी है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए चंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सोलन पुलिस ने मामले की पुष्टि की और बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...