रात के अंधेरे में दुकान के ताले तोड़कर कपड़े और कास्‍मेटिक सामान ले गए चोर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना डमटाल के तहत पंचायत गगवाल के गांव टिप्परी ( हगगवाल ) में रात के अंधरे में चाेरों ने कपड़े व कॉस्मेटिक की दुकान में ताले तोड़कर हाथ साफ कर दिया। इस घटना का पता दुकानदार को तब चला जब सुबह सैर के लिए जा रहे बच्चों ने टूटी दुकान के ताले व शटर को खुला देखा। जिसकी सूचना उन्होंने दुकानदार के घर वालों को दी। जब दुकानदार के घर वाले दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उनकी दुकान से कपड़े तथा कॉस्टमेटिक उत्‍पाद पर हाथ साफ कर चुके थे। ‌जिसकी सूचना उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधान तथा पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और साक्ष्य जुटा कर चोरी की घटना की जांच कर रही है। दुकानदार की डिंपल की पत्नी इंदु बाला ने बताया उनके पति किसी काम से घर से बाहर गए हैं, जिस कारण वह कुछ दिनों से दुकान चला रही थी। उन्होंने बताया कल रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चली गई थी। सुबह उनको पता चला की उनकी दुकान से चोरी हुई है।

‌दुकानदार की पत्नी इंदू देवी ने बताया चोर जेंट्स कपड़े कॉस्मेटिक परफ्यूम इत्यादि पर अपना हाथ साफ कर गए हैं, साथ ही उन्होंने बताया कि वह होने वाली सेल के पैसे रोज घर ले जाती थी। लेकिन पूजा वाले दराज में 4000 रुपये थे, जिन्‍हें चोर ले गए हैं। पुलिस को उन्होंने 50 से 60 हजार तक का सामान चोरी होने का अंदेशा जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...