राणा ने जनता का साथ छोडक़र सुजानपुर से की बेईमानी

--Advertisement--

कहा : राजेंद्र राणा को विधायक चुनने पर भी पछता रही जनता

सुजानपुर – हिमखबर डेस्क 

ब्लाक कांग्रेस टौणी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि पिछले दिनों हुए घटनाक्रम से सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की करनी व कथनी की पोल खुलकर सामने आ गई है।

ठाकुर ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने राजेंद्र राणा को नाम दिया और राजनीति में जमीन तलाशी, उसी पार्टी को धोखा देकर राजेंद्र राणा ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से भी दगा दिया है।

अब सुजानपुर की जनता पछता रही है कि ऐसे व्यक्ति को चुनकर विधानसभा में क्यों भेजा। सोमवार को यहाँ जारी प्रैस ब्यान में राजेश ठाकुर ने कहा कि एक विधायक का कर्तव्य होता है कि वह चाहे पक्ष में हो या विपक्ष में हो।

जनता के कार्यों को करवाए लेकिन सुजानपुर के विधायक रहे राजेंद्र राणा अपनी महत्वकांक्षाओं में ही डूबे रहे तथा लोग अपने कार्यों को करवाने के लिए तरसते रहे।

अब राजेंद्र राणा ने सुजानपुर के कार्यकर्ताओ व जनता का साथ छोडक़र सुजानपुर से बेईमानी की है। जिसका खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...