राणा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में नगरोटा सुरियाँ की टीम विजेता

--Advertisement--

Image

हारचक्कियां/शाहपुर – अमित शर्मा

आज राणा क्रिकेट क्लब तलियाल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरवंश राणा ने शिरकत की। आज फाइनल मैच महादेव इलेवन टीम व नगरोटा सुरियाँ की टीम के बीच खेला गया।

जिसमे टॉस जीत कर महादेव इलेवन ने पहले बेटिंग करते हुए निर्धारित 18 ओवर मे 147 रन का नगरोटा सुरियाँ टीम को लक्ष्य दिया। नगरोटा सुरियाँ टीम ने अपनी पारी खेलते हुए 15.4 ओवर में 5 विकट गवांकर मैच जीत लिया।

वहीं विजेता टीम को 11000 की राशि व उपविजेता टीम को 7100 की राशि दी गई। मुख्यतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। क्लब के द्वारा आज अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे दूर दराज से लोगों ने भंडरा ग्रहण किया।

क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने बताया कि सेमी फाइनल मुकाबले मे बतौर मुख्य अतिथि रहे बीडीसी सदस्या कुसुम लता और महिंदर सिंह राणा ने क्लब को 4200 रुपये की राशि का सहयोग दिया। उन्होंने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु कल्ब के सदस्यों व दानी सज्जनों का आभार जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...