राज्य स्तरीय होली मेला पालमपुर में होंगी चार सांस्कृतिक संध्याएं

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

राज्य स्तरीय होली मेला पालमपुर में इस बार चार सांस्कृतिक संध्याएं करवाई जाएंगी। कोरोना के दो साल बाद दर्शकों का इस बार होली मेले में भरपूर मनोरंजन होगा। राज्य स्तरीय होली महोत्सव-2022 के आयोजन की समीक्षा बैठक में यह फैसला कर लिया गया।

होली मेला कमेटी की बैठक अध्यक्ष एवं एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, प्रदेश भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, जिलाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

पालमपुर का राज्य स्तरीय होली मेला पंद्रह से 18 मार्च तक चलेगा। इसमें चार सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। पहली दो संध्याएं पहाड़ी, तीसरी पंजाबी और चौथी संध्या हिंदी गानों से भरपूर होगी। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा।

सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि पालमपुर होली का समृद्ध और धार्मिक इतिहास है और इसके महत्व को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि मेले सभी के होते हैं और हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी सांस्कृतिक, धरोहर और परंपराओं को सहेजने और संरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।

राज्य स्तरीय होली में मेले में इस बार वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ में बेबी शो 15 मार्च, फैंसी ड्रेस 16 मार्च, 18 मार्च को महिलाओं के लिए मटका फोड़, रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर आयोजित करने का फैसला लिया गया। मेले में झांकियां भी निकाली जाएंगी। वहीं कुश्ती और अन्य खेलें नहीं होंगी।

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने प्रशासन से पालमपुर में बड़े मैदान के लिए भूमि का चयन करने के निर्देश दिए। कहा कि इससे बच्चों को खेल मैदान के अलावा बड़े आयोजनों के लिए स्थान प्राप्त हो सके। उन्होंने खेल मैदान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ये रहे मोजुद

बैठक में नगर निगम आयुक्त डॉ. विक्रम महाजन, डीएसपी गुरबचन सिंह, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित मेला समिति के सरकारी और गैरसरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...