चम्बा – भूषण गुरुंग
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा के छात्रों ने 19 वर्ष से कम आयू वर्ग से में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिनांक 16-11-2024 से 18-11-2024 तक पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड िजला कु्ल्लु में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
जिसमें अपनी प्रतिभा का लोहा मनावते हुए समूह गान में रघुवीर, मृदुल, आर्यन, दीपक राज, काव्या शर्मा, तरूण, नितिन, आर्यन, चेतन, अभिनवन, साहिल प्रथम स्थान हासिल किया व शास्त्रीय गायन में द्वितीय स्थान हासिल किया।
इससे पहले जिला स्तरीय U-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में इन प्रतिभागियों ने संगीत शिक्षक तरुण ईश्वर की अगवाई में सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
इसी आधार पर इन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्कूल व जिला का नाम चमकाया है इस प्रतियोगिता में सफलतापूर्वक हिस्सा लेने का श्रेय जिला नेतृत्व ककीरा स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू चोपड़ा को जाता है। जिनकी छत्रछाया और दिशा निर्देशों के अनुसार बच्चों को तैयार करवा कर प्रतियोगिता में शामिल करवाया है ।

