राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई-पहले से मानी गई मांगों को शीघ्र लागू न किया गया तो पूर्व में टाले गए संघर्ष को पुनः शुरू करने पर उतारू होगा

--Advertisement--

Image

फतेहपुर/अनिल शर्मा

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई गनोह उपमंडल के त्रिवार्षिक चुनाव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कणटा की अध्यक्षता में संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अमित मनकोटिया को अध्यक्ष, दीपक पठानिया, पंकज व विजय को उपाध्यक्ष तथा रोहित शर्मा को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई ।

वहीं राजकुमार को सहसचिव,रोमिन वित्त सचिव,विक्रम को सह वित्तसचिव व संदीप को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया । इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कणटा ने कहा कि आने वाला समय कर्मचारी संघ के लिए चुनौतीपूर्ण है और ऐसे में इनका सामना करने के लिए उन्होंने कर्मचारियों को एकजुटता का पाठ सिखाया तथा संघ की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वाहन किया ।

उन्होंने प्रबंधन को चेताया कि यदि वो 15 अगस्त तक तकनीकी कर्मचारियों की पहले से मानी गई मांगों जैसे जूनियर टी-मेट व जूनियर हेल्पर की अवधि को पांच वर्ष से तीन वर्ष करना,उपकेंद्रों व उत्पादन विंग में कार्यरत कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता देना, इलेक्ट्रीशियन,फिटर व स्टोर कीपर श्रेणी के कर्मियों की ग्रेड पे विसंगति को दूर करना,मिनी-माइक्रो विद्युत गृहों में कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति में आए ठहराव को दूर करना,मानवरहित उपकेंद्रों में पदों का सृजन करना तथा भिन्न-भिन्न श्रेणियों की पदोन्नति अवधि को कम करना आदि को शीघ्र लागू न किया गया तो तकनीकी कर्मचारी संघ पूर्व में टाले गए संघर्ष को पुनः शुरू करने पर उतारू होगा । कर्मचारी सभा को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा ने भी संबोधित किया ।

इस अवसर पर प्रदेश के पदाधिकारी सुरेंद्र पराशर,मुख्य सलाहकार सुनित जरियाल, संगठन सचिव विनय शर्मा,कांगड़ा जिला प्रधान पुरषोत्तम, कांगड़ा जिला बीएमएस प्रधान राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष कांगड़ा रणजीत शर्मा, नूरपुर इकाई प्रधान मान सिंह मनकोटिया व फतेहपुर इकाई प्रधान अजय राणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...