राज्यपाल ने माता ज्वालामुखी मंदिर में की पूजा अर्चना

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- ज्योति शर्मा 

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शक्तिपीठ माता ज्वालामुखी मंदिर कांगड़ा में पूजा अर्चना की। उनके साथ ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला कांगड़ा के जिलाधीश डॉ निपुण जिंदल एसपी खुशहाल शर्मा व अन्य कई अधिकारी कर्मचारी पुजारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे

राज्यपाल के तौर पर वह पहली बार मां ज्वाला जी मंदिर आये। पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक भेंट में राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने सबकी सुख समृद्धि के लिये प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने माता से प्रार्थना की कि हिमाचल विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर रहे।

हिमाचल प्रदेश के हर व्यक्ति जो मां के दरबार में आता है उसकी मनोकामना पूर्ण हो और हिमाचल प्रदेश के लोग खुशहाल और समृद्ध हो मां के दरबार को पुजारियों अधिकारियों और यहां के व्यवस्था करने वाले लोगों ने बेहतर तरीके से चलाया हुआ है जिसके लिए उनको बधाई श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए यहां बेहतर प्रबंध किए गए हैं जो सराहनीय है।

स्थानीय विधायक रमेश धवाला, कांगड़ा के उपयुक्त निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक सबरी खुशाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उनको मंदिर न्यास ज्वालामुखी की तरफ से माता की तस्वीर चुनरी व सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...