राजेंद्र राणा बोले- मेहनती युवा केवल सिंह पठानियां को विधायक बना कर शाहपुर के विकास में अपना योगदान दे

--Advertisement--

लंज- निजी संवाददाता

आज दिनांक 7-09-2021 को विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी एव चंगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लपियाना के नरसिंह मंदिर में ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के कार्यक्रम में सुजानपुर के विधायक एव विधानसभा शाहपुर हल्के के प्रभारी रजिंदर राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

साथ ही विशेष अतिथि केवल सिंह पठानिया ने भी शिरकत की। मुख्यातिथि एव बिशेष अतिथि के कार्यक्रम में पहुँचने पर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी ने हार पहनाकर ओर नारों की गूँज से जोरदार स्वागत किया। स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि राजेंद्र राणा को शाल पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्यातिथि राजेंद्र राणा ने शाहपुर के अंदर जनता का इतना हजूम देख कर स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया की पीठ थपथपाई, ओर कहा कि इस मेहनती युवा को 2022 में विधायक बना कर शाहपुर के विकास में अपना योगदान दे। राजेंद्र राणा ने कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी का आना तय है। और विधानसभा शाहपुर हल्के में 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी का बिधायक जरूर बनेगा।

राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार इस बक्त सोई हुई है उनको जनता की कोई फिक्र नही है। क्योंकि भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर बर्ग की जनता से झूठ बोल ओर झूठे प्रोलोभन दे कर सत्ता हथियाई थी। लेकिन आज प्रदेश सरकार से हर बर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों ,बढ़ती महंगाई,बढ़ती विरोजगारी के कारण प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है।जिसके कारण प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ कर बाहर फेंकेगी।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि विधानसभा शाहपुर हल्के के हर बूथ में जा कर भाजपा की प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करके जनता को सुखसुविधा प्रदान की जाएगी। पठानिया ने कहा कि हर बूथ में जा कर अपने कांग्रेस पार्टी के बूथ प्रभारियों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिल कर बूथ की रणनीति तैयार की जाएगी।

कार्यकर्ता सम्मेलन में चंगर क्षेत्र में प्रभारी राजिंदर राणा ओर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को देखते हुए 25 परिवारो ने कांग्रेस का हाथ थामा।इन सभी परिवारो के सदस्यों को राजिंदर राणा ओर युवा स्थानीय नेता केवल सिंह पठानिया ने सतिंदर शास्त्री, रिटायर,निर्मल सिंह राणा,समर राम,करनैल सिंह,हंस राज,मदन लाल, केयर सिंह, सतीश कुमार, रंजीत ,हंसराज, पिंटू जसरोटिया ,एक्स आर्मी वीर दिन, लंबरदार ,एक्स कैप्टन प्रेम चौधरी, प्रकाश चंद्, पराक्रम सिंह ,जोगेंद्र चौधरी ,सतिंदर चौधरी ,सुमन बाला, आरती देवी, कंचन देवी, रंजना कुमारी, कंचन वाला, अंजना कुमारी ,मीना ,अंजू देवी को हार पहनाकर शामिल किया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा,ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह,चंगर कांग्रेस कमेटी के सलाहकार ओम प्रकाश गुलेरिया,अशोक भारती, चंगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जोगिंदर पाल शर्मा प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सरिता सैनी,नीना ठाकुर जिला परिषद अध्यक्ष,एक्ससार्विस लीग कांग्रेस सेल अध्यक्ष ऑर्नारी कैप्टन निर्मल सिंह,ओबीसी ब्लॉक् अध्य्क्ष सुरेश पटाकू,पूर्व जिलापरिषद सदस्य संजय कुमार,हेमराज प्रधान परगोड़,ओबीसी जिला महासचिव मेहर सिंह,पंचायत समिति हितेश चौधरी, कर्ण परमार पिंटू, विपुल पटाकू युवा कांग्रेस,अखिल पठानिया ,कुसम लता वार्ड सदस्य,रीना पठानिया,इछच्या देवी वार्ड सदस्य,कैप्टन सिमर सिंह,विक्रम राणा,रणजीत सिंह बग्गा,प्रधान रेखा देवी,पूर्व प्रधान बलजीत कौर,के०के,०डोगरा,अक्षय कुमार युवा कांग्रेस,प्रभात सिंह राणा,पूर्व उप प्रधान कमल कटोच,प्रधान तिलक राज,प्रधान मंजीत सिंह राणा,गिरधारी लाल,राहुल शर्मा,कैलाश गुलेरिया ,प्रदीप बलोरिया, मोहित कुमार वार्ड सदस्य,अक्षय कुमार,शशी पाल शर्मा,सुबेदार ओंकार सिंह राणा,आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

इसी महीने तय होगा पंचायत चुनाव आरक्षण रोस्टर, 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक होने हैं इलेक्शन

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के...

शाहपुर में इंजीनियर डे पर समानित किए कर्मचारी

शाहपुर - कोहली इंजीनियर डे पर जल शक्ति विभाग मंडल...

ब्लू स्टार इंडिया देगी युवाओं को रोजगार, 80 पदों पर भर्ती

उप-रोजगार कार्यालय, नगरोटा बगवां में 19 सितम्बर, 2025 को...