राजेंद्र का पत्ता कटने पर अध्यक्ष समेत अर्की ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों ने दिए इस्तीफे, सतीश को कमान

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश के अर्की विधानसभा उपचुनाव के लिए जैसे ही संजय अवस्थी के नाम की घोषणा हुई तो इसी सीट से टिकट की दौड़ में शामिल राजेंद्र ठाकुर ने नाराजगी जताते हुए प्रदेश कांग्रेस के सचिव पद से तत्काल इस्तीफा दे दिया। यही नहीं, राजेंद्र का पत्ता काटकर संजय अवस्थी को टिकट मिलने से नाराज अर्की ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों ने भी इस्तीफे दे दिए।

इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर सहित टिकट के दावेदार रहे प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है। उधर, प्रदेश कांग्रेस ने तुरंत प्रभाव से ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सतीश कश्यप की नियुक्ति कर दी है। कश्यप इससे पहले भी ब्लॉक अध्यक्ष रहे हैं व नगर पंचायत अर्की में दो बार अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की ओर से सतीश कश्यप के नाम नियुक्ति पत्र जारी किया है। गौर हो कि अर्की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर व टिकट के दावेदार रहे राजेंद्र ठाकुर ने दो दिन पहले ही बगावत का बिगुल बजा दिया था।

ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कुनिहार में बैठक कर पार्टी नेतृत्व को सामूहिक इस्तीफे सौंपे। वहीं, अर्की युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने भी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रूप सिंह ने संजय अवस्थी पर 2017 के चुनाव में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है।

वर्ष 2017 में वीरभद्र के खिलाफ काम करने वालों को तव्वजो: राजेंद्र

प्रदेश कांग्रेस सचिव और अर्की विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट की बाजी हार चुके राजेंद्र ठाकुर ने कहा है कि वर्ष 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ काम करने वालों को तव्वजो दी गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने हाईकमान के पास भी लिखित शिकायत की थी। हाईकमान से गंभीर मामला उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने मंगलवार को इस्तीफा देने के बाद कहा कि जिन लोगों ने वर्ष 2017 से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ काम किया था, उनको अधिमान दिया गया है। इससे नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है।

उनके साथ ही अर्की ब्लॉक कांग्रेस के 82 पदाधिकारियों सहित अर्की युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने भी पद से त्यागपत्र दे दिया है। ठाकुर बताते हैं कि 27 फरवरी, 2019 में अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह ने तत्कालीन प्रभारी रजनी पाटिल को पत्र लिखा था। इस पत्र में कहा था कि वर्ष 2017 के चुनाव में संजय अवस्थी ने पार्टी विरोधी कार्य किया था।

इसके अलावा 20 जनवरी, 2019 को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को भी शिकायत पत्र लिखा था। वहीं, अर्की से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने कहा कि वह वह पार्टी के अनुशासित सदस्य हैं। उन्होंने राजेंद्र ठाकुर के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप क्यों लगाए गए, यह समझ से परे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...