राजीव बिंदल फिर बनेंगे हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष, भर दिया नामांकन, कल घोषणा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नया अध्यक्ष कौन होगा, इस पर फैसला हो गया है। वर्तमान अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ही हिमाचल भाजपा के नए सरदार होंगे। इसके लिए आज ही नामांकन भर दिया गया और कल इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष के लिए सिर्फ एक ही नाम आया और वह था डा. राजीव बिंदल। इसी के अनुसार नामांकन हुआ।अब नए अध्यक्ष की घोषणा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शिमला आकर मंगलवार को करेंगे।

वहीं, बिंदल बोले, यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे भारत के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नामांकन पत्र भरने का सौभाग्य मिला है।

बता दें कि रविवार को हिमाचल भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का शेड्यूल भी घोषित हो गया था। यह नामांकन विधायक सुखराम चौधरी, डा. जनकराज, दीपराज, सुधीर शर्मा, विपिन सिंह परमार, दिलीप ठाकुर, त्रिलोक जम्वाल, इंद्रदत्त लखनपाल और विक्रम सिंह ने प्रस्तुत किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...