राजा साहब की याद में रोया कांगड़ा-मंडी, बंद रखे बाजार, ज्वाली-आलमपुर में ऐसे कहा अलविदा

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट 

राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर शनिवार को कांगड़ा शहर के तमाम व्यापारिक सस्थान 11 बजे तक बंद रहे। कांगड़ा के नेहरू चौक में तमाम व्यापारियों व विभिन्न राजनीतिक संगठनों द्वारा दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, वीरभद्र सिंह के निधन में शनिवार को मंडी बाज़ार पूर्ण रूप से बंद रहा।

व्यापार मंडल के आवाहन पर सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रख कर स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। उधर, जब तक सूरज चांद रहेगा, राजा जी का नाम रहेगा के नारे शनिवार को विश्रामगृह जवाली में आयोजित शोक सभा में गूंजे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजा वीरभद्र सिंह के चित्र के सामने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके अलावा राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आलमपुर के सामुदायिक भवन में दो मिनट का मौन रखा। इसमें पूर्व कांगड़ा बैंक के चेयरमैन जगदीश चंद सिपहिया भी पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजा साहब अमर रहे के नारे लगाकर पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...