गोबिंदसागर ने उगला बोट चालक, तेज तूफान के चलते एक हफ्ता पहले हुआ था लापता

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल 

करीब एक सप्ताह पहले भाखड़ा बांध के पास गोबिंद सागर झील में तेज तूफान के चलते डूबे मोटर बोट चालक का शव शनिवार को मिल गया।

पिछले सात दिनों से लगातार बीबीएमबी, एनडीआरएफ और होमगार्ड की टीम रेस्क्यू के तहत शव को ढूंढने में लगी हुई थी।

पानी की गहराई अधिक होने के चलते इन टीमों को कामयाबी नहीं मिल रही थी। इस बारे में एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि बोट चालक का शव मिल गया है।

गुम हुए युवक को ढूंढने में पिछले सात दिन से टीम लगी हुई थी और शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...