राजा वीरभद्र सिंह जी का अस्थि कलश 17 तारीख को गोविंद सागर में होगा प्रवाहित- राम लाल ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने जानकारी दी कि 17 जुलाई को प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे और देश औए प्रदेश में अपनी राजनीति का लोहा मनवाने वाले स्व राजा श्री वीरभद्र सिंह जी का अस्थि वित्सर्जन गोविंद सागर झील, सतलुज नदी में भाखड़ा स्थान में पूरे हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार दो विद्वान पुरोहितों की उपस्थिति में किया जाएगा।

राम लाल ठाकुर ने बताया कि जुखाला व स्वारघाट ब्लॉक कांग्रेस के दोनों कार्यकारी अध्यक्ष श्याम लाल गङ्गड व रणजीत ठाकुर अगले कल यानी 15 तारीख को स्व श्री वीरभद्र सिंह जी की पवित्र अस्थियों को राजीव भवन कार्यलय प्रदेश कांग्रेस कमेटी से लेकर आएंगे और भाखड़ा में बाबा भरतरी (भर्तृहरि) मंदिर में रख कर कांग्रेसजन व आमजन पुष्पांजलि समर्पण करेंगे और उनकी आत्मा की शांति हेतू प्रार्थना करेंगे।

उसके बाद श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र से सम्बंधित जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सोशिल मीडिया, अल्पसंख्यक कांग्रेस, अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति व ओ. बी. सी. विभाग, युवा कांग्रेस, एन. एस. यु. आई व पंचायती राज संस्थाओं और नगर परिषद के कांग्रेस समर्थित तमाम पदाधिकारियों सहित भाखडा में इक्कठे होकर गोविंद सागर झील, सतलुज नदी में पवित्र अस्थि वित्सर्जन प्रातः 11 से 12 बजे के मध्य किया जाएगा और वहीं पर शांति सभा का आयोजन करके स्व राजा वीरभद्र सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...