
सिरमौर – नरेश कुमार राधे
जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में बुधवार रात को एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे चुरवाधार-पीड़ग मार्ग पर चुरवाधार के समीप एक टेंपो (छोटा हाथी) नंबर एचपी 16-5181 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह छोटा हाथी पीड़ग मार्ग से राजगढ़ मार्ग पर चुरवाधर में खड़ी कार पर आ गिरा।
इस हादसे में 38 वर्षीय राकेश कुमार शर्मा पुत्र कृष्णदत्त शर्मा ग्राम नेहरपाब डाकघर चुरवाधर तहसील राजगढ़ सवार था। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे स्थानीय लोगों द्वारा गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला गया तथा ईलाज के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया। जहां पर अस्पताल में डॉक्टरों ने राकेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। वीरवार सुबह अस्पताल में डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया है।
उधर राजगढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने टेंपो दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।
