राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के बीएड प्रशिक्षु अन्य कॉलेजों में होंगे शिफ्ट, परीक्षा भी टली

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के बीएड प्रशिक्षुओं को अब अन्य कॉलेजों में शिफ्ट किया जाएगा। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रों के हितों को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी छात्र को शैक्षणिक नुकसान न हो।

हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशिक्षुओं को अन्य मान्यता प्राप्त कॉलेजों में समायोजित करने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।

इसमें नजदीकी कॉलेज, सीटों की उपलब्धता और छात्रों की सुविधा को आधार बनाया जाएगा। 28 मार्च से प्रस्तावित बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी अब निर्धारित समय पर नहीं होंगी।

परीक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों को नए कॉलेजों में शिफ्ट होने के बाद तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

संभवतया अब एक सप्ताह बाद ही प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी।  विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही शिफ्टिंग और नई परीक्षा तिथि को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।

रजिस्ट्रार डाॅ. सुनील ठाकुर के बोल 

सरदार पटेल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डाॅ. सुनील ठाकुर ने बताया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बाद वल्लभ कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं को अब अन्य बीएड काॅलेजों में शिफ्ट किया जाएगा।

28 मार्च से शुरू होने वाली प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में भी बदलाव किया गया है। जल्दी आगामी शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

-प्रो. ललित अवस्थी, कुलपति, एसपीयू के बोल 

उच्च न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा। प्रशिक्षुओं के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...