
देहरा- शीतल शर्मा
राजकीय वरिष्ठ विद्यालय सकरी में 20 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक सात दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विशेष कैम्प का आयोजन हुआ।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकरी में एन एस एस कैम्प का आज 26 दिसंबर को समापन हुआ।
सकरी स्कूल में 20 दिसंबर से एन एस एस विशेष कैम्प चल रहा था। एन एस प्रभारी अजय कुमार और अंजना कुमारी के नेतृत्व में चलने वाले इस विशेष शिविर में कुल 25 स्वयंसेवक भाग ले रहे थे।
एन एस एस प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि इस 7 दिनों के कैम्प में स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। स्वयंसेवकों ने स्कूल कैंपस के साथ आस पास के इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया ।
स्कूल कैम्प्स में कंटीली झाड़ियों को काटने का कार्य और स्कूल के बाहर साफ सफाई की। कोरोना महामारी के कारण काफी दिन स्कूल बंद रहे तो इसके कारण स्कूल कैंपस में काफी झाड़ियां हो गयी थी जिसे स्वयंसेवको ने इस सात दिवसीय एन एस एस शिविर में साफ किया।
इसमें एक दिन स्वयंसेवकों ने सरालच बस्ती की एक पुरानी बाबड़ी को भी साफ किया। इसके साथ साथ अलग अलग विभागों के रिसोर्स पर्सन भी अलग अलग दिनों में स्कूल आये और उन्होंने स्वयंसवकों के साथ अपने विचार साझा किए और राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चल रहे इस कैम्प द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
एन एस एस प्रभारी अजय कुमार ने सात दिनों के कार्यों का व्योरा मुख्यातिथि के सामने रखा। 26 दिसंबर को इस सात दिवसीय शिविर का समापन कर दिया गया।समापन समारोह में वरिष्ठ प्रबक्ता राजिंदर गुलेरिया को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया था।
स्वयंसेवकों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ विशेष अतिथि का स्वागत किया। राजिंदर गुलेरिया ने समापन समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने वाले सभी स्वयंसवकों को बधाई दी और उनके मंगल भविष्य की कामना की।
राष्ट्रीय गान के साथ सात दिवसीय शिविर का समापन कर दिया गया। समापन समारोह में प्रबक्ता निर्माण सिंह विशेष रुप से उपस्थित रहे।
