अरे ये क्या? कांगड़ा में मकान के ताले तोड़ किसने लगाई देर रात आग

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल 

कांगड़ा में बीती देर रात दूंगा बाजार के वार्ड नंबर 6 कुम्हार गली में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक दोमंजिला मकान की ऊपरी मंजिल के ऊपर बने टीन के शेड में रखी लकड़ियों में आग लगाई गई।

व्यक्ति मकान की दूसरी मंजिल से ताला तोड़कर मकान के भीतर पहुंचा था। जहां उसने एक अलमारी का ताला तोड़कर भी उसमें समान को खंगाला। वहां से उसके बाद व्यक्ति ऊपर छत पर बने एक टीन के शेड पर गया जहां उसने उसमें रखी लकड़ियों पर आग लगाई।

इससे उस शेड के भीतर रखी करीब 15 से 20 हजार की लकड़ी जलकर खराब हो गई। स्थानीय लोगों ने मकान के ऊपर धुआं व आग निकलती देख देर रात अग्निशमन विभाग व पुलिस थाना में इस बारे में सूचना दी।

इसी के साथ करीब 10,12 स्थानीय लोगों ने मिलकर अग्निशमन विभाग के पहुंचने तक आग बुझाने का खुद भी प्रयास किया। अग्निशमन विभाग के मौके पर पहुंचने तक काफी हद तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। इसी के साथ अग्निशमन विभाग ने पानी डाल कर आग पर पूरी तरह काबू पाया।

मकान का मालिक काफी समय से कांगड़ा शहर के साथ लगते जोगीपुर गांव पर रह रहा है। इस घटना की सूचना मिलने पर मकान मालिक भी रात को मौके पर पहुंचा व स्थिति को जांचने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को उसने अपना बयान दर्ज करवाया।

मकान मालिक सुनीत शर्मा ने बताया कि मकान की छत पर एक छोटे से शेड पर काफी मात्रा में लकड़ियां रखी हुई थी जिस पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी है। उससे उन्हें करीब 15 से 20 हजार का नुकसान पहुंचा है।

जिस तरह से व्यक्ति घर पर दाखिल हुआ है ऐसा लग रहा था कि व्यक्ति किसी चोरी की मंशा से दाखिल हुआ है व कुछ हाथ ना लगने के कारण उसने ऊपर की मंजिल पर बने शेड के भीतर रखी लकड़ियों पर आग लगा दी।

उन्होंने बताया की उन्हे इस मामले पर किसी पर शक नही है क्योंकि घर से कुछ भी चोरी नही हुआ है। यह घटना रात करीब 2:15 बजे घटित हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...