राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य राकेश सिपहिया द्वारा किया गया। इस मौके पर एसएमसी के प्रधान कुलदीप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर उन्होंने स्वयंसेवियों को अनुशासन एवं सेवा भावना के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश सिपहिया ने स्वयंसेवियों से सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग लेने के लिए एवं शिविर के महत्व व स्वयंसेवियों के कर्तव्यों के बारे में विचार सांझा किए।

उन्होंने कहा कि जीवन में कामयाब होना है तो अनुशासन में रहना सीखना होगा, कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने स्वयंसेवियों को समाज सेवा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। यह सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम अधिकारी मानसिंह व किरण कुमारी की देखरेख में चलेगा।

इस मौके पर प्रवक्ता विजय राणा व स्कूल के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानवता को झकझोरने वाली घटना: जन्म के चंद घंटों बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में झकझोर...

सुनील शर्मा बिट्टू ने धनवीं की छिंज कमेटी को दिए 11 हजार रुपए

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने...

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...