राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ में मनाया गया 76 वा स्वतंत्रता दिवस

--Advertisement--

Image

कुठेड़ – महिंद्र सिंह

आज दिनांक 15 अगस्त 2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ में 76 वा स्वतंत्रता दिवस कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुश्री सुरेखा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में एस एम सी प्रधान सुनील कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की साथ ही नढोली कुठेड़ के बी डी सी मेंबर सुरेंद्र कुमार भी शामिल रहे।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें एन एस एस वालंटियर ने भी विशेष रूप से बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अभिनीत की.

इस अवसर पर एस एम सी प्रधान सुनील कुमार ने स्वयंसेवी ओ और विद्यार्थियों के साथ तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारों का गुणगान किया. साथ ही समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

साथी बीडीसी मेंबर सुरेंद्र कुमार ने इस अवसर पर बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और शहीदों को याद किया साथ ही बंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों का गुणगान भी किया. विद्यार्थियों के इस कार्यक्रम से खुश होकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड जो कि उनका अपना विद्यालय रहा है को 31000 रुपए
प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पर एन एस एस प्रभारी दिनेश कुमार, मंच संचालक बलविंदर धीमान, कार्यालय अधीक्षक जयचंद, सुशीला, नीरज ,सुमन, शमशेर ,बलकार तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...