राजकीय माध्यमिक विद्यालय पलौहड़ा में नई पहल की शुरूआत-11 रिटायर्ड शिक्षक सहित 37 टीचरों को दिया शिक्षक सम्मान

--Advertisement--

Image

ज्वाली- माध्वी पंडित

उपमंडल जवाली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय पलौहड़ा में शनिवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहिंद्र पठानिया की अध्यक्षता में 11 सेवानिवृत टीचरों सहित 37 टीचरों को शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अनूप सिंह माशु व सेवानिवृत अध्यापकों ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

मंचसंचालक सतपाल गौतम और स्कूल स्टाफ सचिव कपिल देव ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित शिक्षक दिवस पर अपने विचार रखे। स्कूल टीचर रजनीश प्रभा, शशिपाल, मीना व सेवानिर्वत अध्यापकों ने भी गुरू-शिष्य की महानता पर अपनी प्रस्तुति दी।

प्रधानाचार्य मोहिंद्र पठानिया ने कहा कि एक गुरू के आशीर्वाद के बिना कोई भी शिष्य अपने उद्देश्य में कामयाब नहीं हो सकता। इसलिए हमें गुरूओं के आदर्शों की पालना करनी चाहिए और उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से अनूप सिंह माशु ने भी टीचरों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।

शिक्षक सम्मान से सम्मानिक किए गए सेवानिवृत अध्यापकों में रणजीत सिंह गुलेरिया, उर्मिला गुलेरिया, अशोक पठानिया, मनोहर लाल, सुरेखा देवी, लाल चंद, अशोक कुमार, सुरजीत कुमार शामिल हैं। इसके अलावा सेवारत टीचरों में बबीता देवी, करतार सिंह, रानी देवी, सविता देवी, मीना, सुवारली, पूनम, सतपाल, चैन सिंह, मीरा देवी, रजनी गुलेरिया, ज्योति, अंजलि, सरिता, कपिल मेहरा, शशिपाल, रघुवीर सिंह, अनिल कुमार, वीना देवी, रजनीश प्रभा, सुनील कुमार, गोबिंद लबरा, अंजना देवी, दलजीत सिंह, अनुपमा देवी, प्राथमिक शिक्षक राकेश कुमार और सीएचटी किरण शर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन अनूप सिंह, सुरजीत सिंह, तरसेम, दिनेश कुमार, सुषमा, रीता देवी, रीना, कर्म सिंह, लाल चंद, तृष्ला देवी, रानो देवी, शाम कुमार, करनैल सिंह, वीना देवी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...