
इन्दौरा – गुरमुख सिंह
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय इंदौरा द्वारा राजकीय व प्राथमिक व राजकीय माध्यमिक पाठशाला में मल्टीटास्क वर्कर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के संदर्भ में जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्त पदों पर 5 मई 2022 मई तक अपना आवेदन खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय इंदौरा में जमा करवा सकते हैं।
आवेदन कर्ता सादे कागज पर आवेदन खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इंदौरा के नाम लिखकर उस पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर जमा करवाएं। चयन प्रक्रिया में काउंसलिंग की तिथियों के लिए बाद में विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
आवेदन के साथ आवश्यक प्रमाण पत्रों में संबंधित ग्राम पंचायत सचिव द्वारा जारी किया गया। पाठशाला से घर की दूरी का प्रमाण पत्र व संबंधित पंचायत का निवासी व संबंधित बार्ड का निवासी होने का प्रमाण पत्र,
शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र में पांचवी अथवा आठवीं कक्षा उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र विभिन्न श्रेणियों के प्रमाण पत्रों में विधवा अनाथ बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति अत्यधिक दयनीय परिस्थितियों में रहने वाला व्यक्ति व पति द्वारा परित्यक्त महिला आवेदन कर्ता के परिवार द्वारा पाठशाला में भूमि दान का प्रमाण पत्र व जाति श्रेणी से समर्थित उम्मीदवार एससी ओबीसी एसटी बीपीएल का प्रमाण पत्र ,बेरोजगार परिवार से संबंधित उमीदबार बेरोजगार प्रमाण पत्र संलग्न करें।
ये प्रमाण पत्र संबंधित क्षेत्र के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए गए होने चाहिए। सभी के आवेदन खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
