राजकीय महाविद्यालय सिहंता में नशा मुक्ति दिवस मनाया गया

--Advertisement--

Image

सिहुंता- अनिल संब्याल

आज दिनांक 07.10.2021 को राजकीय महाविद्यालय सिहंता में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बलबीर चंद की अध्यक्षता में नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सिहुंता डॉ. मुकुल कुमार शर्मा को छात्रों को नशे के खतरे के बारे में जागरूक करने के लिए आमंत्रित किया गया।

तहसीलदार सिहुंता डॉ. मुकुल कुमार शर्मा जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे के खतरे के बारे में छात्रों को जागरूक किया और छात्रों को नशीली दवाओं के सेवन के परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे ड्रग माफिया लड़के-लड़कियों को नशे का आदी बनाते है और लड़के-लड़कियां नशे मे पड के अपना पूरा जीवन खराब कर लेते हैं इस दौरान सभी छात्र-छात्राओ ने शपथ ली कि वे कोई नशा नहीं करेंगे और अपने सामाज को भी नशा मुक्त करने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर प्रो. सुरेंद्र गुलेरिया, डॉ. धर्मेंद्र कुमार और विजय सिंह उपस्थित रहे अंत मे डॉ. बलबीर चंद जी के द्वारा डॉ. मुकुल कुमार शर्मा जी को स्मृिति चिन्ह से सम्मानित किया गया

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...