राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में होने जा रहा नए सत्र का आरंभ

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में 2024 -25 नए सत्र का आरंभ होने जा रहा है। प्राचार्य डॉ विश्वजीत सिंह ने बताया कि विद्यार्थी महाविद्यालय की gcshahpur.ac.in साइट पर जाकर 03 जून 2024 से 15 जुलाई 2024 तक फॉर्म भर सकते है।

बीए,  बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को फॉर्म भरकर महाविद्यालय में जमा करवाने होंगे। पहली मेरिट आधारित सूची 16 जुलाई दोपहर 01 बजे सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी।

19 जुलाई तक विद्यार्थी अपनी फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते है।दूसरी सूची 20 जुलाई 11 बजे सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी।विद्यार्थी उसी दिन शाम 05 बजे तक अपनी फीस जमा करवा दें।

द्वितीय वर्ष तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थी 06 जून से 15 जुलाई तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते है। 22 जुलाई को ओरिएंटेशन होगा तथा 23 जुलाई नियमित रूप से कक्षाएं आरम्भ हो जाएंगी।

पूर्व वर्ष महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक व खेलकूद में पूरे प्रदेश में उच्च स्तर पाया है। जिसमें रजत कुमार ने पुरे भारतवर्ष में सीडीएस में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे महाविद्यालय शाहपुर में प्रवेश लेकर अपने उज्जवल भविष्य की नींव रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अब महंगी और दोहरी सर्जरी से मिलेगी राहत, अंडे के छिलकों से जुड़ेंगी टूटी हुई हड्डी; NIT हमीरपुर के छात्रों ने खोजा नया इलाज

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने...

शाहपुर में दर्दनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 6 लोग घायल

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में...

ब्ल्यू स्टार लिमिटेड में 100 पदों पर भर्ती, 18 अप्रैल को होंगे साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क नाहन के निकटवर्ती औद्योगिक क्षेत्र काला अंब की...