
कांगड़ा- राजीव जसवाल
आज राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा के प्रांगण में कोविड टीकाकरण के अभियान का आयोजन प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के लिए करवाया गया।
इस अभियान में 206 प्रशिक्षु अभ्यर्थियों, जिनकी उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच है, ने अपना कोविड टीकाकरण करवाया।
इस अवसर पर बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा के प्रधानाचार्य संजीव कुमार गौतम द्वारा संजय भारद्वाज ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी तथा उनकी समस्त टीम का आभार प्रकट किया गया।
इस अभियान में शामिल उन्होंने सभी कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया जिनके द्वारा यह अभियान सफल रुप से आज संपन्न हुआ।
