
व्यूरो, रिपोर्ट
विद्यालय खुलने से पहले रा बा मा पाठशाला के परिसर की खूबसूरती के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गुलशन अवस्थी ने समस्त विद्यालय के स्टाफ के साथ पौधरोपण किया।
जिसमें की बोटल पाम , हरसिंगार ,अशोका, नीम ,चंदन ,बेलपत्र ,और गुलाब के पौधे रोपे गए यह सभी पौधे सरकारी ब निजी नर्सरी से लाये गए।
साथ ही समस्त परिसर की सफाई भी करवाई गई ताकि सोमबार से छात्रों के लिए खुल रहे विद्यालय में किसी भी छात्र को किसी तरह की परेशानी न हो।
साथ ही समस्त परिसर को सेनेटाइज करने के निर्देश भी दिए गए । पौधरोपण में जोगिंदर सिंह, सोनू चौधरी ,संजीव कुमार ,अतुल चौधरी ,सुरिंदर कुमार ,सपना कौंडल ,रीना जसरोटिया ,विनय कुमार , विपन चौहान मान सिंह अपना सहयोग दिया ।
