
शाहपुर- नितिश पठानियां
आज राजकीय बरिष्ठ माद्यमिक पाठशाला दरिणी में एन एस एस स्वयं सेवकों ने रैली निकालकर दरिणी, रीडकमार के लोगो को कोरोना,स्वच्छता,पौधरोपण आदि के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र शर्मा ने भी एन एस एस स्वयंसेवको के साथ रैली में भाग लिया।
यहां बता दे कि दरिणी विद्यालय में सात दिवसीय विशेष एन एस एस शिविर चला हुआ है। जिसमे स्वयंसेवक बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। जिसमे बच्चे प्रभात फेरी योग क्रियाएं ब अन्य गतिविधियों में भाग ले रहे है।
कार्यक्रम अधिकारी संदीप राणा ने बताया कि ये गतिविधियां ऐसे ही चलती रहेंगी ।संदीप राणा ने बताया कि इस शिविर में दरिणी विद्यालय के सभी अध्यापक बच्चों का भरपूर सहयोग कर रहे हैं।
