राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर में कमेटी का चुनाव हुआ स्थगित

--Advertisement--

Image

राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर कमेटी के चुनाव कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दिए गए है।

नूरपुर- देवांश राजपूत

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर की प्रधानाचार्या अरुणा शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों के अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा दोपहर 12:00 बजे प्राध्यापक अभिभावक संघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु आम सभा का आयोजन किया गया| जो संघ के संवैधानिक नियमानुसार सदस्य संख्या पूरी न होने के कारण अगली तिथि 22-10-2021को 03:00 बजे दोपहर बाद के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।

महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों के अभिभावकों से विनम्र अनुरोध है कि वह उपरोक्त दिन को महाविद्यालय प्रांगण में उपस्थित होकर आम सभा को और कार्यकारिणी के गठन को सफल बनाएं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुणा शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे पूर्व भी प्राध्यापक -अभिभावक संघ की कार्यकारिणी समय-समय पर महाविद्यालय एवं शिक्षा के कार्य में अपना योगदान सुचारू रूप से देती रही है| जिससे महाविद्यालय एवं शिक्षा उन्नति पथ पर अग्रसर हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...