राख गुराड सड़क पर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त 2 की मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के राख धनाडा लिंक रोड पर रेन पानी नामक स्थान पर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का मामले सामने आया है जिसमे गाड़ी नंबर एच पी 73 ए 4245 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जिसके पिकअप में स्वार 2 लोगों की मौत हो गई, मृतकों की पहचान राजकुमार आयु 30 वर्ष पुत्र मानसिंह, अशोक आयु 32 वर्ष पुत्र रोनकी गाँव थल्ली मुहाल गुराड परगना सामरा उपतहसील धारवाला के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी चूड़ी पहुंचाया। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की।

जानकारी के अनुसार वीरवार की दोपहर एक पिकअप गाड़ी नंबर एचपी 73ए-4245 राख-धनाड़ा लिंक रोड़ पर जा रही थी तो रैन पानी नामक स्थान पर वह अनियन्त्रित होकर खाई में गिरी। गाड़ी चालक सहित एक अन्य व्यक्ति सवार था। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्ल पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला।

फिलहाल पुलिस ने मृतक गाड़ी चालक के खिलाफ मामले पर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। उधर प्रशासन ने प्रभावित परिवार को फौरी आर्थिक राहत राशि जारी कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...