रस्साकशी में आशा वर्करों ने आंगनबाड़ी टीम को दी मात

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की शृंखला में मंडी की इंदिरा मार्केट में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ओर से एक दिवसीय ईट राइट मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मंडलीय आयुक्त मंडी राखिल काहलों ने किया।

इस मौके पर रस्साकशी प्रतियोगिता में आशा वर्कर की टीम ने आंगनबाड़ी वर्कर की टीम को मात दी।

वाकोथॉन रेस के अंडर-18 वर्ग में पैलेस कॉलोनी के साहिब ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर पर मंगवाई के जय सिंह और तीसरे नंबर पर स्कूल बाजार मंडी के आयुष रहे।

18 से 40 साल वर्ग में अनीश ने पहला, धर्मपाल ने दूसरा और पंकज ने तीसरे स्थान हासिल किया।

40 से अधिक साल के वर्ग में अमर सिंह पहले, ओम प्रकाश दूसरे और परमा तीसरे स्थान पर रहे।

धीमी साइकिल रेस में ब्वाय स्कूल मंडी ने बाजी मारी है। पहले स्थान पर प्रवीण, दूसरे पर कार्तिक और तीसरे पर प्रकाश रहे।

इस मेले में खाने के करीब एक दर्जन स्टाल लगाए गए और लोगों ने खाने का लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त एवं सचिव, निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियम सुमित खिमटा, अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल, सहायक आयुक्त अरुण चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...